Sahil writer

Add To collaction

एक अजनबी

हम और हमारे पतिदेव जी बाहर गए थे जब वह से आने लगे तो हमारी बाईक खराब हो गयी दोनों ही बड़े परेशान हुए 
एक दम से ये क्या हो गया अभी तो ठीक थी पेट्रोल भी कल ही डलवाया था खत्म तो नही हो सकता इतनी जल्दी। वो कही गए भी नही थे पता नही क्या हुआ आस पास कोई मैकेनिक भी नही था नही कोई पेट्रोलपंप जंगल सा था थोड़ा  

घर भी दूर दूर थे बहुत , मदद मांगे तो किस से कोई नही था सड़क पर भी लोग कम ही होते थे कभी कभी एक दो गाड़ी गुजरती थी दोनों ही पैदल पैदल ही बाईक को ले कर चलने लगे क्या करते रुकते भी तो कोई फायदा नही था तो चलना ही ठीक लगा 

जब थक जाते तो कुछ देर रुक जाते फिर चलने लगते एक दो गड़िया आई पर रुकी नही चली गयी चलते चलते पियास भी लगने लगी थी शाम भी हो गयी थी दोनों ही सोच रहे थे कुछ देर बाद रात हो जाएगी फिर क्या होगा घर कैसे जायेगे अभी कोई मदद नही कर रहा तो रात होने के बाद तो यह कोई नही आता  है दोनों ही बड़े परेशान थे 

तभी एक अजनबी अपनी बाईक से आ रहा था उसने हम दोनों को देखा और अपनी बाईक रुक ली पूछने लगा इन्होंने उसे पूरी बात बताई उस अजनबी ने बोला शायद पेट्रोल नही हो इसलिए नही चल रही हो उसने तुरंत अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकल के दिया पेट्रोल तो डाल दिया फिर भी गाड़ी नही चली उसने भी गाड़ी को ठीक करने की कोशिस की कुछ देर बाद गाड़ी स्टार्ट हो गयी दोनों बैठे और चल दिये 

कुछ देर बाद फिर गाड़ी बन्द वो अजनबी अब भी हमारे पीछे पीछे चल रहा था बोला फिर बन्द हो गयी कोई नही आप दोनों बैठो में अपने पैर से धक्का लगता हूँ कुछ ही दूर पर एक दाबा है वहा जाकर देखते है उसने ढाबे पर जाकर फिर से बाइक ठीक करने की कोशिश की नही हुई तो उसने ढाबे से एक बड़ी बोतल ली ओर अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकल कर दिया 

पेट्रोल जब ज्यादा हो गया तो गाड़ी स्टार्ट हो गयी बोला पेट्रोल नही था इस लिए नही चल रही थी इन्होंने कहा कल ही डलवाया था इसलिए नही देखा था कि नही इसमें कही गया ही नही था बोला हो जाता है कभी कभी किसी ने निकल लिया होगा शायद इन्होंने कहा हो सकता है अभी जहा गए थे वह निकल हो उस अजनबी को बहुत बहुत धन्यवाद बोला और चल दिये 

अब भी वो अजनबी पीछे पीछे था ये सोचकर फिर से हमे कोई परेशानी न हो साथ साथ ही चल रहा था इन्होंने बोला भी आप परेशान न हो आप चले जाएं हम चले जायेंगे वो बोला नही कोई परेशानी नही है आप दोनों को शहर तक छोड़ दु फिर चला जाऊँगा 

वो हमारे साथ साथ ही थे जब शहर आया तो हमने पीछे देखा उनको बोलने के लिए आप जा सकते है आप परेशान न हो रात हो गयी थी जब पीछे देखा तो वो नही था एक दम से गायब हो गया था हमने इनसे बोला अभी तो साथ थे कहाँ चले गए पता ही नही चला 

ऐसा लग जैसे हमारी मदद को ही आये थे मदद की और पल भर में ही गायब भी हो गए हम दोनों ने ही उस का शुक्रिया किया और खुदा का भी अगर वो नही होता तो हम घर नही पहुँच पाते कब आते कब नही कुछ पता नही था 


बहुत बहुत शुक्रिया उस अजनबी का ❤❤ से 

Sahil writer ❤❤

   6
1 Comments

Author sid

26-Jun-2021 08:14 PM

👍👍👍

Reply